सरकार पर बेटी एक्सप्रेस बसों की अनदेखी का आरोप
(India)
उधर कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश में चलाई जा रही बेटी एक्सप्रेस बसों की अनदेखी का आरोप जड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है, पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2012 में उक्त योजना को प्रारंभ कर लिंगानुपात के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार का अभियान शुरू किया था। तमाम सुविधाओं से लैस ये बसें प्रदेश भर में घूम-घूमकर कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआंे का नारा देकर वाहवाही लूट रही है, दूसरी तरफ धरातल पर पूर्ववर्ती समय के प्रयासों की राजनैतिक द्वैषवश अनदेखी कर रही है जो गलत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।