राजधानी जयपुर में सर्दी का प्रकोप बढ़ने से लोगों का खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम और सुबह के वक्त सर्द हवाओं से जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। शाम के वक्त लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। रोड किनारे अलाव जलाकर सर्दी की जकड़न को दूर करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी तरफ से शहर के रैन बसेरों में बड़ी संख्या में लोग आश्रय पा रहे है। इन रैन बसेरों में भी लोगों को सर्दी बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े उपलब्ध करवाये जा रहे है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।