राजस्थान एसीबी ने रिश्वत मामले में सेल टैक्स विभाग के सहायक आयुक्त जेपी मीणा, एसीटीओ रघुवीर सिंह गोस्वामी और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। रिश्वत ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रकों को नहीं पकड़ने की गारंटी देने की एवज में मांगी जा रही थी।सहायक आयुक्त व एसीटीओ एक ही ट्रांसपोर्टर से अलग-अलग मासिक बंधी मांग रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की शुरुआत सीकर से हुई, यहां दलाल अमित चिराणिया को सहायक आयुक्त मीणा के लिए दो लाख रु. की घूस लेते पकड़ा। अमित के दफ्तर से 19 लाख रु. बरामद हुए। इसके बाद एसीबी ने सेल टैक्स के दफ्तर से सहायक आयुक्त जेपी मीणा व एसीटीओ गोस्वामी को गिरफ्तार किया। मामले से जुड़े दो दलाल फरार हो गए। एसीटीओ ट्रांसपोर्टर से बतौर घूस साढ़े चार लाख रुपए की मांग कर रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।