राजस्थान गौपालन निदेशालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर अलवर जिले के कोटकासिम की बूडी बावल स्थित श्रीकृष्ण गौशाला को जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा....पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक आरके सक्सेना ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, वरिष्ठ पशु चिकित्सक की मौजूदगी में अलवर जिले की 21 पंजीकृत गौशालाओं में चार गौशालाओं का चयन किया गया....गणतंत्र दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ पन्द्रह हजार रूपए की राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।