शेयर बाजार में भारी गिरावट
(India)
निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही, जिसके परिणामस्वरूप बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 266.44 अंक लुढ़ककर 24,020.98 पर पहुंच गया। वहीं आईटी कंपनी कॉगनिजेंट द्वारा साल के लिए आय का अनुमान घटाने से आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लुढ़क कर 7,300 के स्तर से नीचे चला गया। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीसरी तिमाही के दौरान 7.6 प्रतिशत की उम्मीद से बेहतर वृद्धि के आंकड़े भी बाजार में गिरावट थामने में नाकाम रहे। जीडीपी के आंकड़े सोमवार को बाजार बंद होने के बाद जारी हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।