डी वार्मिंग डे पर पूरे प्रदेश में करीब अढ़ाई करोड़ बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट दी गई। जो बच्चे रह गए उन्हें यह टेबलेट 15 फरवरी को दिए जाने की भी योजना हैं। लेकिन बुधवार को जब बच्चों को टेबलेट दी गई तो झुंझुनूं जिले के अलावा सीकर, चूरू, झालावाड़ और अजमेर जिलों में हड़कंप मच गया। दरअसल टेबलेट खाते ही बच्चों की तबियत बिगडने लगी और अस्पताल में बीमार बच्चों की लाइन लग गई। अकेले झुंझुनूं में ऐसी शिकायत करीब आधा दर्जन जगहों से मिली। जहां पर करीब करीब 70 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई। सर्वाधिक प्रभावित इलाका चिड़ावा और अड़ूका रहा। अड़ूका की एक स्कूल से करीब 40 और चिड़ावा की दूसरी स्कूल से पांच बच्चे अस्पताल पहुंचे। मंडे्रला में करीब 10 बच्चे तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।