दो लाख रुपए से ज्यादा नकदी के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के करीब 50,000 सर्राफा कारोबारी, ज्वैलर्स और कारीगर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इससे 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है...हड़ताल के दौरान जयपुर में भी ज्वैलर्स और सर्राफा व्यवसायी जौहरी बाजार में हल्दियों के रास्ते के पास इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन किया...ज्वैलर्स का कहना है कि 2 लाख से ज्यादा की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता से ग्रामीण इलाकों में पिछले डेढ़ महीने के दौरान आभूषण कारोबार में लगभग 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।