बजट की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकारी निवास पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की..मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बजट पूर्व संवाद में जयपुर शहर और देहात के जनप्रतिनिधि पहुंचे...इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जयपुर जिले से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री राजे को दिए. बजट को लेकर मुख्यमंत्री राजे ने उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी और जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह सहित अन्य विधायकों के साथ चर्चा की..वहीं जयपुर नगर निगम के महापौर निर्मल नाहटा और जिला प्रमुख मूलचंद मीना ने भी जयपुर जिले में विकास कार्यों के लिए बजट से संबंधित सुझाव दिए...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।