इस साल भी लगेंगी राजस्व लोक अदालत
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि गत वर्ष की भांति इस साल भी राज्य सरकार राजस्व लोक अदालत ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान चलाएगी, ताकि लम्बित राजस्व प्रकरणो का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा सके। राजे बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्व और उपनिवेशन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। इसके अलावा विश्व स्तर पर कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और कृषि के क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक से किसानों को अवगत कराने के लिए नवम्बर माह में जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित किया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।