एसएमएस अस्पताल में दो गुट आपस में भिड़े
(India)
राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मगलवार देर रात दो गुटों में झगड़ा हो गया.. दरअसल झगड़ा वार्डबॉय और नर्सेज कर्मचारी के बीच हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वार्डबॉय और ट्रॉलीमैन ने हड़ताल कर दी। वार्डबॉय कर्मचारियों की माने तो देर रात नर्सिगकर्मी राजेन्द्र राणा वार्डबॉय कार्यालय में आया और फाइलों को फैंकने लगा। जब वार्डबॉय ने इसका विरोध किया तो उनसे गाली गलौच की। वही देर रात झगड़ा बढ़ने पर एसएमएस अधीक्षक मानप्रकाश की समझाईश के बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन बुधवार सुबह वार्डबॉय ने उचित कारवाई का मांग करते हुए दो घंटे के लिए काम बंद कर दिया। बंद के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उचित कार्यवाही की मांग को लेकर वार्डबॉय यूनियन का एक दल चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ से मिला और कारवाई की मांग की। वहीं चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कमेठी बना कर उचित कारवाई का आश्वासन दिया..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।