राजधानी जयपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां राजधानी के सीतापुरा इंड्स्ट्रीयल एरिया में एक बच्चों से भरी मैजिक पलट गयी। घटना में एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत की खबर है। वहीं इस घटना में लगभग आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मैजिक की रफ्तार इतनी तेज थी सड़क पर पलटते ही गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया जिससे गाड़ी पलट गयी। वहीं सांगानेर सदर से मात्र 500 मीटर दूर हुए इस हादसे तक पहुंचने में पुलिस को आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।