जल्द ही बनकर तैयार होगा भरतपुर में मेडिकल कालेज
(India)
राजेन्द्र सिंह राठौड, कालीचरण सराफ और बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह शुक्रवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर भरतपुर पहुंचे। मत्रियों का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगम्बर सिंह ने कहा कि भरतपुर धौलपुर के जाटों को आरक्षण दिए जाने के लिए सरकार प्रयासरत है। और कमीशन का गठन किया जा चुका है। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भरतपुर में मेडिकल कालेज अठारह माह में बनकर तैयार हो जायेगा और उसकी चारदीवारी का काम जोरो पर चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।