छब्बीस ग्यारह के आतंकी हमले में हेडली की गवाही से साफ हो गया कि इशरत जहॉं आतंकी गतिविधियों से जुड़ी हुई थी। इशरत जहॉं के एनकाउन्टर को फर्जी बताकर इस मामले को तूल दिया गया था। हेडली की गवाही के बाद राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने साफ किया कि इस मामले को जबरन तूल दिया गया था और कई लोगों को दागी बनाने का प्रयास किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।