कर्मचारी संगठनों के साथ सरकार का बैठक
(India)
कर्मचारी संगठनों की 7 सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई...चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परिवहन मंत्री यूनुस खान और सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक मौजूद रहे...इसके अलावा बैठक में प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग आलोक गुप्ता और कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे....बैठक में नरेगा योजना-और एनआरएचएम से जुडे संविदाकर्मी ...विद्यार्थी मित्र...वनकर्मी ।..शिक्षा सहयोगी और मदरसा पैराटीचर्स के नियमन पर चर्चा हुई...मंत्री यूनुस खान ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं...उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामलों पर भी बैठक में विचार किया जा रहा है...उन्होंने कहा कि आगामी सब कमेटी की बैठक 18 फरवरी को होगी जिसमें निर्णय तक पहुंचा जाएगा...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।