जेएनयू मामले पर एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता भिड़े
(India)
जेएनयू का विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। विवाद को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी गेट पर भी एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बीचबचाव भी किया। लेकिन स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके स्टडेंट को खदेडा। इस दौरान कई स्टूडेंट को चोट भी आई है। पुलिस के खदेडने के बाद भी गेट पर तनाव की स्थिति बरकरार रही और पुलिस प्रशासन अभी भी मौके पर तैनात है,,, आपको बता दें कि जेएनयू विवाद पर दोनेो संगठनों का विरोध प्रदर्शन था,,, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए,,उधर, लाठीचार्ज के बाद एनएसयूआई ने पुलिस प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।