कारोबार के आखिरी दिन बाजारों में तेजी
(India)

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 178.30 अंकों की तेजी के साथ 23,154.30 पर और निफ्टी 59.15 अंकों की तेजी के साथ 7,029.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.08 अंकों की तेजी के साथ 23,141.08 पर खुला और 178.30 अंकों या 0.78 फीसदी तेजी के साथ 23,154.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,227.91 के ऊपरी और 23,०21.94 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.70 अंकों की मजबूती के साथ 7,039.30 पर खुला और 59.15 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 7,029.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,052.90 के ऊपरी और 6,985.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 28.31 अंकों की तेजी के साथ 9,572.68 पर और स्मॉलकैप 42.88 अंकों की गिरावट के साथ 9,555.23 पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।