वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गये आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेस कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि बजट द्वारा मध्यम वर्ग के हितों पर सरकार ने कुठाराघात किया है । इस बजट के माध्यम से देश में महंगाई बढ़ेगी कृषि कल्याण सेस से सभी सेवाएं महंगी होने के साथ ही इन्फ्रा सेस और क्लीन एनर्जी सेस के कारण महंगाई आसमान छूएगी। बजट में 20 हजार 600 करोड़ रुपये के नए टैक्स लगाये गये है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखने की बात की है परन्तु इस लक्ष्य को कैसे हासिल करेंगे इसका कोई रोड मैप नहीं दिया। बैंकों का एनपीए जहां 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, उनको रिकैपिटलाइज करने के लिए मात्र 25 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान ऊँट के मुँह में जीरे के बराबर है पायलट ने बताया कि पहली बार देखने को मिल रहा है कि बजट में रक्षा क्षेत्र की अनदेखी की गई है और रक्षा बजट के बारे में किसी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है। जबकि देश प्रतिदिन अलगाव व आतंकवाद का सामना कर रहा है। पठानकोट हमले ने देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा की कलई खोल कर रखी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।