तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गुरुवार सुबह तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। निफ्टी सुबह 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 216.64 अंकों की तेजी के साथ 24,459.62 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.80 अंकों की तेजी के साथ 7,427.75 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 143.69 अंकों की मजबूती के साथ 24,386.67 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.7 अंकों की बढ़त के साथ 7,429.55 पर खुले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।