द्रव्यवती नदी की तस्वीर बदलेगी
(India) जेडीए ने करीब 47 किमी लंबी द्रव्यवती नदी के 1750 करोड़ रुपए के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट की वित्तीय मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के साथ ही शुक्रवार को जेडीए ने टाटा कंसल्टेंसी की सिंगल बिड को स्वीकृति देते हुए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी जेडीसी शिखर अग्रवाल ने अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे टाटा को लेटर ऑफ एक्सप्टेंस जारी करे, जिसे काम जल्द शुरू हो सके जेडीए ने इस प्रोजेक्ट के लिए निविदा मांगी थी। लेकिन टाटा कंसल्टेंसी ने1508 करोड़ रुपए की सिंगल बिड दी थी। इसके बाद ट्रांजेक्शन एडवाइजर पीडीकोर ने सिर्फ 1442 करोड़ रुपए का बिड मूल्यांकन किया। लेकिन टाटाग्रुप इस राशि से संतुष्ट नहीं हुआ। इस बीच जेडीए ने टाटा ग्रुप को काउंटर ऑफर किया। इस ऑफर में टाटा को 1470 करोड़ रुपए में काम करने का प्रस्ताव किया गया, जिसे टाटा ने स्वीकार कर लिया। टाटा की सहमति के बादजेडीए ने प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया। राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति देदी। अब ग्रुप ढाई साल यानि 30 महीने में इस नदी का कायाकल्प करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।