जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार एक दंपती को कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर हालात देखते हुए तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। मामले की जांच कर रही दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया कि हादसा नंदपुरी तिराहे के पास हुआ। नंदपुरी इलाके में रहने वाले एसएस अग्रवाल (72) अपनी पत्नी प्रज्ञा देवी (69) के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रज्ञादेवी सड़क के बीच में जा गिरी और ट्रक चालक ने प्रज्ञा देवी को कुचल दिया। मौके पर ही प्रज्ञा देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।