आगामी वर्ष में 40 हजार नए कृषि कनेक्शन
(India)


मुख्यमंत्री ने बजट में किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि आगामी वर्ष में 40 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा खाद, बीज, बिजली और हरित खेती पर अनुदान देने की घोषणा की है सीएम ने कहा कि सरकार हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण उपभोक्ताओं और किसानों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्घ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी प्रदेश में 40 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।