अजमेर के श्रव्य एवं दृश्य विभाग का कायाकल्प होगा
(India)
अजमेर के श्रव्य एवं दृश्य विभाग (ईटी सेल) की दशा सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने सेल में संरक्षित बेशकीमती फिल्मों, शैक्षिक कार्यक्रमों की रील के डिजीटलकरण के लिए 2 करोड़ रुपए की घोषणा की है प्रदेश की इस एकमात्र ईटी सेल 4 हजार 625 फिल्मों का रिकार्ड है। इनमें से 2 हजार 243 फिल्म रिकार्ड की स्थिति ठीक है जिन्हें प्रदर्शित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सेल में फिल्मों के रखरखा के लिए बजट में 2 करोड़ रुपए की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रयोगशाला में रखे फिल्मों के रिकार्ड को ठीक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।