मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में प्रदेश के मुख्य जिलों के लिए तमाम घोषणाएं कीं, लेकिन स्मार्ट सिटी शामिल उदयपुर को उन्होंने खास तवज्जो दिया। राजसमंद के लिए भी खजाना खोल दिया। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमार्ग-79 पर आरओबी बनेगा। इसके अलावा देवास परियोजना के तहत राजसमंद झील में पानी लाने की योजना पर 1064 करोड़ रुपए मंजूर किया। फूड एवं क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को अब स्टेट लेवल का दर्जा दिया जाएगा। राजसमंद में पन्नाधाय के गांव कमेरी, महाराणा राजसिंह पैनोरमा और रूपनारायण मंदिर चारभुजा के लिए भी घोषणा की। बप्पा रावल पेनोरोमा के लिए भी बजट जारी किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।