राज्य विधानसभा में सीएम ने बजट पेश करते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं की हैं। सीएम ने बजट के दौरान कहा कि इस बार के बजट में हर वर्ग की उम्मीदों को ध्यान में रखा गया है। सरकार ने इस बार के बजट में केंद्र के अनुरूप काम करते हुए कृषि, स्वछता और स्टार्ट आप पर भी फोकस किया है।
ये हैं इस बार के बजट में बड़ी घोषणाएं
-गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए काम तेज गति से 182 करोड़ 35 लाख स्वीकृत
-भरतपुर में गोवर्धन ब्रिज के लिए बजट प्रस्तावित, जोधपुर से रामदेवरा तक बनेगी सड़क
-40 करोड़ रुपए से लगेंगे 4000 नए हैंडपंप
-लंबित पेयजल परियोजना के लिए 931 करोड़ रुपए की लागत
-अजमेर संग्रहालय को 2 करोड़ रुपए, डिजिटल होंगे ऐतिहासिक चित्र
-किसानों को सौगात, 40 हजार कृषि कनेक्शन मंजूर
-बिजली कंपनियों का भार और कर्जे सरकार ने अपने ऊपर लिए
-13 लंबित परियोजनाओं के लिए 831 करोड़, उदयपुरवाटी में पेयल समस्या को किया जाएगा दूर
-हवाई सेवाओ का होगा विकास, हवाई पट्टी के लिए 17 करोड़ 98 लाख
-पर्यटन विकास के लिए 62 करोड़ 16 लाख रुपए
-608 करोड़ की लागत से लिंक रोड का विस्तार
-वन एवं वन्यजीव के विकास के लिए 138 करोड
-बालोतरा, पाली और जसोल को 67 करोड़ रुपए का बजट
-युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी, टेक्सटाइल के लिए 67 करोड़, प्रदूषण फ्री उद्योग को दिया जाएगा बढ़ावा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।