राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा। पुलिस हिरासत में विधानसभा पहुंचकर प्रदेश के इतिहास में अलग ही रिकॉर्ड बनाने वाले विधायक रहे धौलपुर विधायक बीएल कुशवाहा। बसपा विधायक कुशवाहा इन दिनों चर्चित नरेश कुशवाहा हत्याकांड मामले में षडयंत्र रचने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। शुक्रवार को धौलपुर विधायक पुलिस हिरासत में विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पहुंचे। दरअसल, उच्च न्यायालय की तरफ से कुशवाह को केवल एक दिन ही विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। न्यायालय के इस आदेश के हवाले को लेकर धौलपुर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने इसकी अनुमति दे दी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुशवाह को लेकर धौलपुर पुलिस विधानसभा पहुंची। यहां कुशवाह को विधानसभा सुरक्षाकर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। कुशवाहा ने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा सीढ़ियों में दंडवत किया और हाथ जोड़कर पूजा भी की। इस मौेके पर धौलपुर विधायक ने मीडिया से कहा कि वे विधानसभा में उनके क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे। कोर्ट ने भी मेरी इस मंशा को समझ कर मुझे अनुमति दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।