शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.24 अंकों की गिरावट के साथ 24,746.04 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.35 अंकों की कमजोरी के साथ 7,517.40 पर कारोबार कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.76 अंकों की मजबूती के साथ 24,832.04 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.9 अंकों की कमजोरी के साथ 7,535.85 पर खुले।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।