दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी 22 सवार मारे गये। इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने ट्विटर पर कहा कि विमान में 19 जवानों के अलावा दो विमानचालक एवं एक मैकेनिक सवार था। वे पैराशुट के अभ्यास के लिए जा रहे थे तभी अमेजॉन क्षेत्र के पास्तजा प्रांत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोरेया ने कहा, श्दुर्घटना में कोई नहीं बचा है। यह एक दुखद हादसा है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।