देश-दुनिया के मशहूर मांगिणयार कलाकारों की विभिन्न लोक साजों पर आंसदार आवाज की सुरीली परवाज ने बुल्लेरशाह के कलामों से सूफीयत की नई इबारत लिख दी। मौका था जवाहर कला केन्द्र के आठ दिवसीय परफॉर्मिंग आर्ट फेस्टिवल नवरस के रंगारंग आगाज का। महीनों बाद जगमग जवाहर कला केन्द्र के मुक्ताकाशी मंच पर जब संगीत की स्वर लहरियां गूंजी तो केन्द्र का कोना-कोना झंकृत हो उठा इससे पहले मुख्यमंत्री ने घंटा बजाकर नवरस फेस्टिवल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने संगीत में गहरी दिलचस्पी दिखाई। साथ ही तालियां बजाकर कलाकारों प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों से बात भी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।