राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आज भारतीय वायुसेना पोखरण में युद्धाभ्यास ‘आयरन फिस्ट’ का प्रदर्शन करेगी। इसमें वायुसेना के 181 लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे तथा अपनी मारक क्षमता एवं हथियारों प्रदर्शन करेंगे। भारतीय वायुसेना द्वारा हर तीन साल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें लड़ाकू विमान युद्ध का पूर्वाभ्यास करते हैं। राष्ट्रपति और पीएम के अलावा 50 से ज्यादा मित्र देशों के एयर अटेची, डिफेंस अटेची के अलावा कई केंद्रीय मंत्री एवं तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल होंगे। पोखरण फायरिंग रेंज में इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के 13 विमान व 7 तरह के हैलीकॉप्टर के अलावा मानव रहित विमान अपना कौशल प्रदर्शित कर रहे है। देश के विभिन्न एयर बेस से उड़ान भर लड़ाकू विमान दिन-रात अपने लक्ष्य पर सटीक निशाने साधने का अभ्यास कर रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।