बंबई शेयर बाजार आज के शुरआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़कर 24,778.98 पर पहुंच गया। ऐसा सकारात्मक वैश्विक रख और विदेशी कोषों की ओर से सतत पूंजी प्रवाह के बीच चैतरफा लिवाली के मददेनजर हुआ। इसके अलावा रपए में मजबूती से भी कारोबारी रक्षान में तेजी आई। सूचकांक 101.61 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 24,778.98 पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले सत्र में 5.11 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 30.25 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 7,542.80 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रक्षान से घरेलू बाजार का रख सकारात्मक हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।