राजस्थान से कई टन परमाणु खनिज चीन को स्मगलिंग करने की योजना बना रहे 6 लोगों को राजस्थान की एंटी टेररिस्ट स्कवॉयड, आईबी और डिपार्टमेंट आॅफ एटॉमिक एनर्जी के संयुक्त प्रयास से पकड़ लिया गया। स्मगलर बेरिल यानी बेरिलीयम का परमाणु खनिज करीब 31 टन चीन भेजना चाह रहे थे। खुफिया विभाग को यह जानकारी एक अंजान खत से मिली थी, उसी के बाद से सभी टीमें अलर्ट थीं। चीन उन चंद देशों में है जो बेरिलीयम का प्रयोग बतौर परमाणु ईंधन अपने न्यूक्लियन प्लांट, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्कैनिंग उपकरणों में करता है। जयपुर में पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर अन्य पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें किसी विदेशी गैंग या चीन का बाहरी हाथ तो नहीं। इससे पहले भी अक्टूबर में करीब 20 टन बेरिल गुजरात के कांदला पोर्ट से हांगकांग को स्मगल किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।