सेंसेक्स 25,000 के पार
(India)

बंबई शेयर बाजार ने आज शुरआती कारोबार में 25,000 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया। ऐसा एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों और विदेशी कोषों की ओर से जोरदार खरीददारी के मददेनजर हुआ। सूचकांक 145.45 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 25,108.19 पर पहुंच गया। सेंसेक्स शुक्रवार के सत्र में 275.37 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 34 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 7,638.35 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों तथा विदेशी कोषों की ओर से लिवाली बरकरार रहने और अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रक्षान से बाजार के रख में सुधार हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।