अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्ती का असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.21 अंकों यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,004 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 15 अंकों यानी 0.19 प्रतिशत की चढ़कर 7,630 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47 अंकों की मजबूती के साथ 25,004 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19 अंकों की बढ़कर 7,630 पर खुला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।