राजसमंद के भीम की काछबली पंचायत के लोगों ने मंगलवार को शराब ठेकों के खिलाफ रिकार्ड तोड़ वोटिंग कर प्रदेश में पहली बार इतिहास रचा है। ग्रामीणों के आंदोलन और दैनिक भास्कर की मुहिम का असर रहा कि काछबली अब एक अप्रैल से राज्य की पहली शराब मुक्त पंचायत बन जाएगी। कलेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 70.65 प्रतिशत वोट पड़े, जिनमें से 67.11 प्रतिशत मतदाताओं ने ठेके के खिलाफ वोट डाले। आबकारी विभाग के नियमानुसार शराब की दुकान बंद करने के लिए 51 प्रतिशत वोटिंग की जरूरत है। वोटिंग की पत्रावली आबकारी आयुक्त और सरकार को भिजवाई जाएगी, इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ठेका बंद कर दिया जाएगा। राजसमंद जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अब यहां अगले वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से ठेका बंद हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद ग्रामीणों ने जमकर खुशियां मनाई और भास्कर जिंदाबाद के नारे लगाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।