आज स्थापना दिवस पर पूरे राजस्थान की कला-संस्कृति, शौर्य और गौरव, सौम्यता व सौंदर्य के जनपथ पर एकसाथ दर्शन होंगे। शाम 6 बजे जनपथ पर राजस्थान रैली निकाली जाएगी। अमर जवान ज्योति पर बिग मल्टीमीडिया शो भी होगा, इसमें लेजर शो के जरिए प्रदेश के तमाम मोन्यूमेंट्स दिखाए जाएंगे। मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह तथा अतिथि न्यू जर्सी की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के मैथेमेटिक्स के प्रोफेसर डॉ. मंजुल भार्गव होंगे तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जगमग आमेर महल...राजस्थान की राजधानी जयपुर की रियासतकालीन राजधानी आमेर का राज-स्थान। सतंरगी रोशनी में बिल्कुल राजस्थान की माथे की पगड़ी नजर आया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।