शेयर बाजार में शुरूआती तेजी
(India)
फेड के चेयरपर्सन जेनेट येलेन के दिए बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला। विदेशी बाजारों में आई उछाल की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज करीब 200 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 211 अंकों की बढ़त के साथ 25,111 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 61 अंक की बढ़त के साथ 7658 पर कारोबार कर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की अपनी इच्छा का संकेत देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वह भी वही चाहते हैं जो सब लोग चाहते हैं। रिजर्व बैंक 5 अप्रैल को मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा। सरकार ब्याज दर में कमी की परिस्थितियां तैयार करने की दिशा में अपनी अपेक्षित भूमिका निभा चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।