शहर में मेट्रो शुरू होने के 10 महीने बाद मेट्रो का किराया बढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार से मानसरोवर से चांदपोल के बीच चल रही 9.2 किलोमीटर की मेट्रो के लिए नया किराया व टाइम टेबल लागू होगा। ये होगा नया टाइम-टेबल ...
-अब मानसरोवर से पीक आवर्स में शाम 5 से रात 9 बजे के बीच और चांदपोल से 5.27 से रात 9.20 के बीच हर 10 मिनट में ट्रेन छूटेगी।
- शाम 5 से अंतिम ट्रेन छूटने तक 4 घंटे पीक आवर्स मान्य होंगे। इस दौरान दो स्टेशनों के लिए 10, तीन से पांच स्टेशनों के बीच 15 और छह से 9वें यानी अंतिम स्टेशन के लिए 20 प्रति यात्री लिए जाएंगे।
- ऑफ आवर्स में पहले की तरह 5, 10 और 15 रुपए वसूले जाएंगे।
-वहीं बाकी समय हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।