स्कूटी सवार लड़की को ट्रक ने कुचला
(India)

राजधानी जयपुर के झालाना क्षेत्र में एक गंभीर हादसे में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारते ही ट्रक का ड्राइवर कूद गया। इसके बाद बिना ड्राइवर के ट्रक स्कूटी और लड़की को घसीटता हुआ करीब 100 मीटर दूर तक ले गया। जहां इसी ट्रक ने दो और वाहनों के टक्कर मार दी। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से मालवीय नगर की ओर एक ट्रक आ रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार एक लड़की भी ट्रक के आगे ही थी। जवाहर नगर निवासी वीनु थरेजा अपने मालवीय नगर स्थित ऑफिस जा रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।