देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 516.06 अंकों की गिरावट के साथ 24,883.59 पर और निफ्टी 155.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,603.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.21 अंकों की गिरावट के साथ 25,372.44 पर खुला और 516.06 अंकों या 2.03 फीसदी गिरावट के साथ 24,883.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,372.44 के ऊपरी और 24,837.51 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 22.50 अंकों की कमजोरी के साथ 7,736.30 पर खुला और 155.60 अंकों या 2.01 फीसदी गिरावट के साथ 7,603.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,736.30 के ऊपरी और 7,588.65 के निचले स्तर को छुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।