राजस्थान हाईकोर्ट में सात जजों की नियुक्ति
(India)
राष्ट्रपति ने राजस्थान हाईकोर्ट में सात जजों की नियुक्ति के वारंट जारी कर दिए हैं। सभी नियुक्तियां जज कोटे से हुई है। नियुक्तियों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की संख्या 24 से बढ़कर 31 हो गई है। हालांकि, प्रदेश में हाईकोर्ट जजों की संख्या 50 स्वीकृत हैं। राष्ट्रपति ने राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कोठारी का तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट में किया है। वहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस शबीना को राजस्थान हाईकोर्ट भेजा गया है। दोनों ही न्यायाधीशों को 19 अप्रैल से पहले जॉइनिंग करनी है। राजस्थान हाईकोर्ट से जस्टिस बेला एम त्रिवेदी का तबादला गुजरात हाईकोर्ट में होने से महिला जजों की संख्या दो रह गई थी। अब यह संख्या पुनरू तीन हो गई है। दीपक माहेश्वरी, गोवर्धन बाढ़दार, गंगाराम मूलचंदानी, दिनेश चंद्र सोमानी, पंकज भंडारी, विजय कुमार व्यास और कैलाश चंद शर्मा को नियुक्त किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।