तंजील हत्याकांड में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
(India)
बिजनौर पहुंचे डीजीपी जावीद अहमद ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को साफ कर दिया कि एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा जांच जारी है। अभी समय लगेगा। सच सामने लाएंगे डीजीपी शुक्रवार पूर्वाह्न 11.30 बजे के लगभग हेलीकॉप्टर से बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ यूपीएटीएस के आईजी असीम अरुण भी थे। पुलिस लाइन में एनआईए, एटीएस, एसटीएफ के अधिकारी मौजूद थे। बंद कमरे में सभी उच्चाधिकारियों की लगभग एक घंटे से ज्यादा बैठक चलती रही। इस दौरान मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। इसी दौरान आईजीएटीएस असीम अरुण के हेलीकॉप्टर से कहीं उड़ गए। इसी बीच, डीएसपी तंजील के रिश्तेदारों से डीजीपी ने मुलाकात बातचीत की। उम्मीद थी कि इसके बाद प्रेस कान्फ्रेंस में डीजीपी हत्याकांड का पर्दाफाश कर देंगे। कुछ देर बाद डीजीपी जावीद अहमद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उम्मीद से परे उन्होंने साफ कर दिया कि तंजील हत्याकांड की जांच जारी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 100 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पत्रकारों के सवालों पर नो कमेंट कहते हुए डीजीपी ने प्रेस कान्फ्रेंस खत्म कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।