सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोहिनूर को वापस देश में लाने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट में सीजेआई टीएस ठाकुर की पीठ ने यह आदेश शुक्रवार को एक याचिका पर दिया, इसमें आरोप लगाया गया है कि ब्रिटिश सरकार उसे बेच रही है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील सालिसिटर जनरल रंजीत कुमार को बुलाया और आदेश दिया कि वह एक हफ्ते में बताएं कि सरकार इस बारे में क्या कदम उठा रही है। कोर्ट पहले इस याचिका पर विचार करने से मना कर कहा था कि कोहिनूर एक संप्रभु सरकार के पास है हम क्या कर सकते हैं। वहीं कई देशों ने इस पर दावा किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।