रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस की सभी बोगियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अमृतसर जाने वाली यह ट्रेन देश की पहली सीसीटीवी सुविधा वाली ट्रेन बन गयी है और इसे देश की सबसे सुरक्षित ट्रेन माना जा रहा है। इस ट्रेन के डिब्बों में कुल 124 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे असामाजिक तत्वों की पहचान करने और अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।