जयपुर के अजमेर रोड पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा एक ट्रोला फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। नीचे एसयूवी कार चल रही थी, जो इसके नीचे दब गई। कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर हैं। ट्रोला अजमेर से जयपुर आ रहा था। पुलिस को अंदेशा है कि ड्राइवर नशे में था और उसे झपकी आ गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।