केजरीवाल ने लातूर को की पानी की पेशकश
(India)
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखा प्रभावित लातूर के लोगों को ट्रेन के जरिए पानी भेजने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम की सराहना की है। साथ ही उन्होंने जल संकट की इस घड़ी में लातूर के लोगों के लिए मदद की पेशकश है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने लिखा है, लातूर इस समय भीषण पानी की कमी से जूझ रहा है। केंद्र सरकार ने उनकी मदद के लिए ट्रेन से पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है। आपका यह कदम सराहनीय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।