ज्वैलर्स की हड़ताल 26 अप्रैल तक स्थगित
(India)

सोने व हीरे के गहनों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे ज्वैलर्स ने 26 अप्रैल तक हड़ताल को स्थगित कर दी है। इसके साथ ही सोमवार से जयपुर में आभूषण शोरूम फिर से खुल गए। श्री राजस्थान सर्राफा संघ के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि हड़ताल स्थगित करने से पहले ज्वैलर्स की मैराथन बैठक चली बैठक में तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया। लेकिन सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया तो, ज्वैलर्स 26 अप्रैल के बाद फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।