रजनीकांत और रामोजीराव पद्म विभूषण से सम्मानित
(India)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुखर्जी ने एक समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत और रामोजीराव को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा। इसी क्रम में उन्होंने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और गायक उदित नारायण को पद्म भूषण से सम्मानित किया। स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिला। वहीं, फिल्म अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रियंका को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार ग्रहण समारोह में साड़ी पहने पहुंचीं प्रियंका बिल्कुल ‘देसी गर्ल’ लग रही थीं।पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।