आॅड-ईवन पर केजरीवाल ने मांगा गडकरी से सहयोग
(India)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी 15 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे नंबर नियम को कामयाब बनाने में केन्द्र सरकार से मदद की अपील की है। केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली की हवा को साफ करने में केन्द्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान केजरीवाल के साथ गए दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने गडकरी से ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा कम से कम छह महीना बढ़ाने का अनुरोध किया। गडकरी ने राजधानी की यातायात व्यवस्था और्र प्रदूषण दुरुस्त करने सहित अन्य केजरीवाल की अन्य मांगों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दिल्ली की यातायात व्यस्था को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने जैसी समस्याओं से मुक्त करने पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।