केरल मंदिर हादसे में पीड़ित के शरीर से निकले कंकरीट के टुकड़े!
(India)

केरल के कोल्लम स्थित पुत्तिंगल मंदिर में पटाखों के भंडार में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में घायल हुए 35 वर्षीय एक आदमी के शरीर से लगभग आधा किलो कंकरीट पत्थर और टुकड़े निकाले गए हैं। केआईएमएस में भर्ती यह व्यक्ति जीवन रक्षक प्रक्रिया के तहत गुजरा, जिसमें डॉ मोहम्मद नजीर और डॉ मदन मोहन के नेतृत्व वाले एक दल ने उसके शरीर से आधा किलो कंकरीट पत्थर और टुकड़े निकाले। चिकित्सकों ने कहा, पीड़ित को ऐसी हालत में केआईएमएस लाया गया था कि उसकी चोटें युद्धक्षेत्र में हुए विस्फोट से आई चोटों जैसी थीं। उसे तत्काल सर्जरी के लिए ले जाया गया। सर्जरी तीन घंटे तक चली। अस्पताल लाए गए एक अन्य पीड़ित के फेफड़ों में किसी बाहरी वस्तु की मौजूदगी पाई गई थी। मरीज की कोहनी क्षतिग्रस्त हो गई थी। डॉ शाहजी पालानगदान और डॉ मोहम्मद नजीर ने उसकी आपात सर्जरी की। सफल ऑपरेशन के जरिए उसकी जिंदगी बचाई जा सकी और अब वह खतरे से बाहर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।