एनआईटी के छात्रों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
(India)
श्रीनगर एनआईटी के करीब 100 स्टूडेंट्स ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगे के साथ वंदे मातरम के बैनर तले जुटे एनआईटी स्टूडेंट्स ने परिसर अपने साथ हुई मारपीट के जख्म मीडिया को दिखाए। साथ ही मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय से अपनी मांगों पर जवाब देने की मांग की। उनकी मांगों में एनआईटी को कश्मीर से बाहर स्थापित करना भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।